Indian Railways News => Topic started by railgenie on Sep 19, 2013 - 02:56:24 AM


Title - रेल मुख्यालय के निर्देश पर ट्रेनों की तलाशी
Posted by : railgenie on Sep 19, 2013 - 02:56:24 AM

बरेली : रेलवे बोर्ड के निर्देश पर बुधवार को भी ट्रेनों में तलाशी अभियान चला। जंक्शन सीआइटी मुहम्मद विलाल के निर्देशन में टीटीई टीम ने सियालदह, गुवाहाटी, राज्यरानी समेत कई ट्रेनों में चेकिंग कर नौ बेटिकट लोगों को हिरासत में लिया। इसके साथ ही कई यात्री ट्रेनें कूद-कूदकर भागने लगे। टीम ने बेटिकट यात्रियों से 13500 रुपये का जुर्माना वसूल किया।
इसके साथ ही रेल मजिस्ट्रेट बलराज सिंह ने जंक्शन के प्लेटफार्म एक, दो और तीन पर चेकिंग की। इस दौरान अनाधिकृत वेंडर भाग गए। मजिस्ट्रेट ने स्टॉल संचालकों को रेलवे के निर्धारित दाम वसूलने और नियमानुसार दुकाने लगाने की हिदायत दी।
पुलिस पर वसूली का आरोप
आरपीएफ ने सिटी स्टेशन पर लालकुआं से आने वाली 55348 और 55352 ट्रेनों के महिला-लगेज कोच में चेकिंग की। पुलिस ने लगेज कोच से 20 यात्रियों को हिरासत में लिया। लगेज कोच में सवार यात्री चेकिंग का विरोध कर रहे थे मगर पुलिस ने कार्रवाई कर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। इससे खफा यात्रियों ने पुलिस कर्मियों पर वसूली का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोप निराधार बताएं।
यात्रियों की जागरूकता को चलेगा अभियान
आरपीएफ इंस्पेक्टर केके सिंह ने बताया कि ट्रेन के महिला और विकलांग कोच में युवक हंगामा कर रहे हैं। इसी को लेकर चेकिंग की जा रही है मगर अब यात्रियों को महिला, लगेज और विकलांग कोच में नहीं बैठने दिया जाएगा। कार्रवाई के साथ गुरुवार से जागरूकता अभियान भी शुरू होगा।