Indian Railways News => Topic started by irmafia on Aug 01, 2013 - 09:00:08 AM


Title - रेल फोटो प्रदर्शनी में उमड़े लोग
Posted by : irmafia on Aug 01, 2013 - 09:00:08 AM

मंचेश्वर रेलवे स्टैडियम परिसर में पूर्वतट रेलवे द्वारा एक सर्वभारतीय रेल फोटो प्रदर्शनी लगाई गई है। रेलवे के इतिहास की जानकारी देने वाली इस फोटो प्रदर्शनी में 1853 से लेकर अब तक के विकास यात्रा को कैमरे की नजर से दर्शाया गया है। इस अनूठी प्रदर्शनी का उद्घाटन पूर्वतट रेलवे के महाप्रबंधक इंन्द्र घोष ने किया।
इस मौके पर सम्मानित अतिथि के तौर पर पूर्वतट रेलवे महिला संगठन की अध्यक्षा रत्ना घोष उपस्थित थी। महा प्रबंधक ने इस प्रदर्शनी को रेलवे इतिहास की प्रदर्शनी बताते हुए कहा कि स्टीम इंजन से लेकर अत्याधुनिक रेल इंजन की यात्रा को फोटो के जरिए देखना सुहाना लगता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समय समय पर होने चाहिए ताकि हमें अपने लम्बे इतिहास का स्मरण बना रहे। इस प्रदर्शनी में रेलवे की इतिहास के महत्वपूर्ण क्षणों को भी दर्शाया गया है। प्रदर्शनी को लेकर सभी वर्ग में उत्साह है।