Indian Railways News => Topic started by messanger on Sep 28, 2013 - 18:00:13 PM


Title - रेल प्रशासन की तैयारी पूरी, दिक्कतों पर रहेगी नजर
Posted by : messanger on Sep 28, 2013 - 18:00:13 PM

बस्ती: गोरखपुर यार्ड के रीमाडलिंग का असर अभी स्थानीय रेलवे स्टेशन पर नजर नहीं आ रहा है। शुक्रवार को आम दिनों की तरह ट्रेनों का आवागमन सामान्य रूप से हुआ। कहीं कोई अफरा तफरी नजर नहीं आई। इतना जरूर था कि रेलवे स्टेशन के गेट संख्या दो पर चस्पा की गई सूचना की जानकारी लेते यात्री दिखाई दिए। हालांकि शनिवार को एक ट्रेन का ठहराव व दूसरे दिन परिचलन को लेकर रेल प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है, उसकी नजर यात्रियों की भीड़ होने पर दिक्कत न आए पर टिकी हुई है।
यार्ड की री माडलिंग शुरू हो गई है, मगर ट्रेनों के संचालन पर इसका शुक्रवार को असर नहीं है। सभी ट्रेनें निर्धारित समय से आई और चली गई। यात्रियों को कोई असुविधा नहीं हुई। शनिवार को इस स्थिति में थोड़ी सी तब्दीली हो सकती है, क्योंकि अहमदाबाद से गोरखपुर तक जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन शाम पांच बजे बस्ती आएगी। इस ट्रेन का ठहराव यही होगा। जबकि रविवार को पुन: इस ट्रेन का परिचलन यहीं से भोर में पांच बजे होगा। भीड़ के मद्देनजर रेल प्रशासन ने कहा कि यहां से अन्य ट्रेनें गोरखपुर के लिए हैं, जिससे आगे जाने वाले यात्री गोरखपुर या अन्य स्थानों तक की यात्रा आसानी से कर सकेंगे।
उक्त स्थितियों पर गोरखपुर तक की यात्रा करने पहुंचे राम नरायन सिंह ने कहा कि अभी तो सब कुछ सामान्य है। कहीं कोई दिक्कत नहीं आई है। कल की बात कल देखी जाएगी।
गेट नंबर दो पर चस्पा सूचना की जानकारी लेने पहुंचे शहर के गोविंद शुक्ल ने कहा कि यह व्यवस्था है। रेलवे का कार्य वृहद स्तर पर हो रहा है। ऐसे में थोड़ी बहुत परेशानी होगी भी तो यात्री उसे बर्दाश्त कर लेंगे।
महसों निवासी विद्युत विभाग के अधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि ट्रेनों के आवागमन को लेकर कहीं कोई अफरा तफरी नहीं है।
स्टेशन अधीक्षक ओम प्रकाश तिवारी ने कहा कि ट्रेनों के आवागमन को लेकर कहीं कोई अफरा तफरी नहीं है। क्योंकि दो ट्रेन यहां से परिचालित होगी तो उन्हीं का यहां ठहराव है। रेल प्रशासन दिक्कतों पर नजर डाले रहेगा। कहीं कोई परेशानी नहीं आने पाएगी।
बस्ती से चलने वाली ट्रेनें
अहमदाबाद- गोरखपुर एक्सप्रेस 28 सितंबर व 5 अक्टूबर को बस्ती तक ही आएगी। जबकि डाउन ट्रेन 29 सितंबर व 6 अक्टूबर को बस्ती रेलवे स्टेशन से चलेगी। इसी प्रकार कुशीनगर एक्सप्रेस 3 से लेकर 6 अक्टूबर तक बस्ती स्टेशन पर आएगी व यहीं से उक्त तिथियों में इसका परिचालन भी होगा।