Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Jul 26, 2012 - 03:19:23 AM


Title - रेल पटरी बिछने की बढ़ी उम्मीद
Posted by : nikhilndls on Jul 26, 2012 - 03:19:23 AM

सुरीर: श्याम सुन्दर शर्मा के ममता बनर्जी की पार्टी का प्रदेशाध्यक्ष बनने पर लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुये मांट में रेल पटरी के बिछने की उम्मीद जताई है। मांट क्षेत्र के विधायक श्याम सुन्दर शर्मा के तृणमूल कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर क्षेत्र में समर्थकों ने खुशी का इजहार करते हुये उम्मीद जताई है कि केन्द्र में रेल मंत्रालय पर अधिकार होने का फायदा उठाते हुये तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ममता बनर्जी की ममता मांट पर जरूर दिखेंगी। श्याम सुन्दर शर्मा के मनोनयन पर राम प्रसाद मास्टर, पुष्किन शर्मा, जगवीर, विनोद शर्मा, गिर्राज प्रसाद, राजवीर शर्मा आदि ने हर्ष जताया है।