Indian Railways News => Topic started by eabhi200k on Aug 01, 2013 - 15:00:46 PM


Title - रेल ट्रैक में आया क्रैक
Posted by : eabhi200k on Aug 01, 2013 - 15:00:46 PM

बुधवार सुबह गैंगमैन की सावधानी से जालंधर कैंट रेलवे ट्रैक पर बड़ा हादसा टल गया। समय रहते गैंगमैन ने उच्च अधिकारियों को सूचना दी कि जालंधर कैंट से चहेड़ू के बीच रेल ट्रैक का बड़ा हिस्सा क्रैक हो गया है। इस पर तुरंत अति व्यस्त रेल ट्रैक को बंद कर दिया गया। आनन-फानन में अधिकारियों ने अमृतसर, जम्मू व लुधियाना स्टेशनों पर गाड़ियों के आवागमन को रोककर ट्रैक ठीक करवाया। गाड़ियों का परिचालन रोकने से रेल विभाग व यात्रियों में हड़कंप मच गया। सनद रहे कि इसी ट्रैक से ही भारत का संपर्क कश्मीर के नए रेल ट्रैक से जुड़ता है। जबकि डीआरएम खुद मौका मुआयना करने जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर दोपहर को पहुंच रहे थे। उनके आने से पहले ट्रैक क्रैक होने का पता चलने से अफसरों में अफरा-तफरी मच गई। ट्रैक ठीक होने में करीब 40 मिनट का समय लगा। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पता चला है कि इसमें इंजीनियरिंग विभाग की लापरवाही देखने को मिली। इस पर डीआरएम ने अफसरों को फटकार लगाई। ट्रैक बंद होने से अमृतसर से सहरसा जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस अमृतसर, चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस को रोकना पड़ा। शताब्दी एक्सप्रेस को 30 मिनट देरी से रवाना किया गया।
डीआरएम ने किया जालंधर छावनी का दौरा
बुधवार सुबह ट्रैक बाधित होने के बाद डीआरएम एनसी गोयल ने जालंधर छावनी स्टेशन का दौरा किया। स्टेशन पर साफ-सफाई की जांच करने के बाद रेल पथ निरीक्षक को भी हिदायतें दी कि ट्रेनों को सुचारू रूप से चलाने व रेल ट्रैक को दुरुस्त करने की रेलवे जालंधर के अधिकारियों की भी क्लास लगाई।