Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jul 14, 2018 - 16:51:02 PM


Title - रेल टिकटों का कारोबार करने वाला कुली पकड़ में
Posted by : RailEnquiry Admin on Jul 14, 2018 - 16:51:02 PM

रेलवे टिकट का अवैध कारोबार करने वाले दो एजेंटों को आरपीएफ के गिरफ्तार कर लिया | इनके पास से भारी मात्रा में टिकट बरामद हुए हैं | इनमे से एक कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर काम करने वाला कुली है, इसकी देखरेख में ही यह गिरोह काम करता था | 

सेंट्रल रेलवे स्टेशन के रेलवे सुरक्षा बल और अपराध सूचना शाखा की टीम ने शुक्रवार को छबीले पूर्व स्थित चिश्ती टूर एन्ड ट्रेवल्स पर छापा मारा | टीम को मौके पर खपरा मोहाल, रेल बाजार निवासी पचास वर्षीय अब्दुल करीम और छबीले पूर्व निवासी 36 वर्षीय मोहम्मद रफ़ी मिले | पूछताछ के बाद टिकटों की काला बाजारी के आरोप में दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया | दुकान की तलाशी ली गयी तो मौके से १.०७ लाख रूपए मूल्य के १०२ आरक्षित टिकट ५१ हजार रूपी के ४१ निरस्त टिकट, १३ हजार रूपए मूल्य के ८ इ टिकट १६ हजार रूपए रूपए के आठ तत्काल टिकट टिकट बरामद हुए और साथ ही कई यूजर  आईडी से पूर्व में बने ६.३० लाख रूपए के टिकट, एक लैपटॉप, एक प्रिंटर और ३ मोबाइल जब्त किये गए | दोनों के पास से ३५ हजार रूपए से अधिक की नगदी भी मिली | जानकारी के अनुसार अब्दुल करीम सेंट्रल स्टेशन कुली है और टिकटों की कालाबाजारी करता है | 

-HINDI-