Indian Railways News => Topic started by railgenie on Aug 13, 2013 - 14:57:21 PM


Title - रेल के लिए गरजे व्यापारी
Posted by : railgenie on Aug 13, 2013 - 14:57:21 PM

रामनगर। रामनगर से हावड़ा के लिए रेल सेवा शुरू जाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को ऊधमसिंह नगर से आए सैकड़ों व्यापारियों के साथ स्थानीय संगठनों ने रेलवे स्टेशन पर धरना-प्रदर्शन किया। इससे पूर्व जुलूस निकाला गया और बाद में पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों को मांगपत्र भेजा गया।
प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल और देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित धरने के दौरान व्यापारियों ने पूर्वोत्तर रेलवे पर क्षेेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया। केशव कुमार पासी ने नई हावड़ा-लालकुआं रेल को रामनगर से चलाने, गूलरभोज-लालकुआं के बीच टांडा पर हॉल्ट बनाने और रात में रामनगर-लालकुंआ के लिए रेल आरंभ करने की मांग की। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व बाजपुर के समाजसेवी केशव कुमार पासी ने किया।
प्रदर्शन में व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव सैतिया काशीपुर, व्यापारी नेता काशीपुर दीपक वर्मा, अनिल अग्रवाल, मनमोहन अग्रवाल, दिनेश चंद्रा, अभिषेक अग्रवाल, बलविंदर सिंह, पीसी जोशी, सुमित्रा बिष्ट, नीलम गुप्ता, डा. धनेश्वरी घिल्डियाल, रईस अहमद, देवेंद्र वर्मा, मोहित अरोरा, हरदयाल सिंह, सुशील सिंघल, भरतभूषण विद्यार्थी, नईम, रज्जू भैया, पवन कुमार, प्रवीन अरोरा, किरन शर्मा, शाकील अहमद आदि शामिल रहे। कहा गया कि इस मुद्दे को लेकर आंदोलन जारी रखा जाएगा।