Indian Railways News => Topic started by irmafia on Jul 26, 2012 - 00:20:12 AM


Title - रेल कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
Posted by : irmafia on Jul 26, 2012 - 00:20:12 AM

अमृतसर : नार्दर्न रेलवे मेन्स यूनियन की इंजीनियर ब्रांच ने चीफ वेलफेयर इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया। इस अवसर पर ब्रांच अध्यक्ष सरचांद और ईश देवगण ने कहा कि सुखदेव सिंह स्टेशन में जाकर गैंगमैन को अपनी तनख्वाह बैंक में करवाने के लिए और न करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई का दबाव डाल रहा है। यह सब सीनियर डीपीओ के इशारे पर किया जा रहा है। इससे गैंगमैन को काफी परेशानी हो रही है। यदि इसे न रोका गया तो आने वाले समय में सीनियर डीपीओ के खिलाफ भी संघर्ष का बिगुल बजाया जाएगा। इस मौके पर भवानी सिंह,अमरीक सिंह, बलकार सिंह, हर अमृत पाल सिंह, सुखदेव सिंह उपस्थित थे।