Indian Railways News => Topic started by railgenie on Jul 12, 2012 - 09:00:59 AM


Title - रेल अधिकारियों ने की मंदारहिल-हसडीहा लाइन की जांच
Posted by : railgenie on Jul 12, 2012 - 09:00:59 AM

रेल अधिकारियों ने की मंदारहिल-हसडीहा लाइन की जांच
नगर संवाददाता, भागलपुर : भागलपुर से हसडीहा के बीच रेल सेवा शुरू करने की योजना के तहत रेलवे ने प्रक्रिया तेज कर दी है। पूर्व रेलवे के मुख्य अभियंता (निर्माण) आरके यादव, मुख्य अभियंता (ओपेन लाइन) एचएन जायसवाल, उप मुख्य अभियंता (निर्माण) एस. प्रियदर्शी, एइएन एस. मित्रा, विकास कुमार तथा पीडब्ल्यूआई आरके सिंह व राजीव कुमार ने मंगलवार को मंदारहिल-हसडीहा नई रेल लाइन का मोटर ट्राली से क्षमता की जांच की। करीब पांच घंटे जांच के दौरान तीन बड़े रेलवे ब्रिज व 32 पुलिया का भी निरीक्षण किया गया। रेलवे सूत्रों के अनुसार इसके बाद मुख्य संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) द्वारा पटरियों की जांच की जाएगी। 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेन चलाकर सीआरएस ट्रैक की जांच करेंगे। सीआरएस के सर्टिफिकेट पर ही ट्रेन का परिचालन शुरू होगा।