| Indian Railways News => | Topic started by riteshexpert on Aug 02, 2013 - 15:06:49 PM |
Title - रेपिड रेल पर अब भी अनसुलझे कई सवालPosted by : riteshexpert on Aug 02, 2013 - 15:06:49 PM |
|
|
बेशक बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) परिवहन निगम का गठन कर दिया गया, लेकिन अब भी कई सवालों का जवाब नहीं मिल पा रहा है। दिल्ली सरकार के विरोध को लेकर अब तक एक राय नहीं बन पाई है। दिल्ली सरकार चाहती है कि दिल्ली व एनसीआर के शहरों में प्रस्तावित रैपिड ट्रेनों को राजधानी के अंदर नहीं आने दिया जाए। उन्हें राजधानी की सीमाओं पर रोक कर दिल्ली मेट्रो से जोड़ दिया जाए। बृहस्पतिवार को दिल्ली के मुख्यसचिव दीपक मोहन स्पोलिया ने पत्रकारों को बताया कि इस बारे में एनसीआर योजना बोर्ड के अधिकारियों को दिल्ली की चिंता से अवगत करा दिया गया है, संभव है कि इसका जल्द हल निकल जाएगा। |