Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Sep 12, 2013 - 17:55:58 PM


Title - रेंगता रहा हाईवे ट्रेन रूट खुला
Posted by : nikhilndls on Sep 12, 2013 - 17:55:58 PM

गुना/राघौगढ़।
बारिश के दौरान रूठियाई और महुगढ़ा के बीच क्षतिग्रस्त हुई पुलिया को रेलवे ने ठीक कर दिया। इसके बाद इंदौर और कोटा के बीच रेल यातायात बहाल हो गया। दो दिन से रास्ता बंद होने के कारण इंदौर और कोटा जाने वाले सैकड़ों यात्रियों को परेशानी हो रही थी। वहीं हाईवे पर मंगलवार को दिन में भी जाम के हालत रहे और यातायात धीरे-धीरे रेगता रहा।

दो दिन की भारी बारिश के बाद महुगढ़ा और रूठियाई के बीच टे्रक खराब हो गया था। बारिश के चलते इसे ठीक करने में भी परेशानी हो रही थी। सोमवार को मौसम साफ होने के बाद टै्रक सुधारने का काम तेज गति से किया गया और मंगलवार सुबह तक रेलवे ने इस काम में सफलता पा ली। यह टे्रन रूट बंद होने से इंदौर और कोटा से आने वाली लगभग दस गाडिया प्रभावित हुईं थी।

हाईवे के नहीं सुधर सके हालात

वहीं हाईवे पर लगे तीन दिन से जाम के हालात नहीं सुधरे। मंगलवार तक हाईवे का जाम 40 किलो मीटर से अधिक हो गया था। तीन दिन से लगे इस जाम को खुलवाने के लिए प्रशासन ने ध्यान ही नहीं दिया। इसके चलते यात्री वाहन और अन्य छोटे वाहनों दूसरे रास्ते से निकले। वाहन चालक शब्बीर खान ने बताया कि हाईवे जाम के चलते गुना से राघौगढ़ के तीस किमी के सफर में लगभग दस घंटे लगे।

दो दिन तक जाम नहीं खुलवा सका था प्रशासन

रेलवे टै्रक बंद होने के बाद हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ गया था, लेकिन दुर्भाग्य से हाइवे भी जाम हो गया। इस जाम को खुलवाने दो दिन तक प्रशासन की ओर से कोई नहीं आया। वहीं मंगलवार को पुलिस ने डंडे के बल पर जाम खुलवाया। हाइवे पर यात्रा कर ट्रक चालकों ने बताया कि जाम में फसे 14से 16 घंटे हो गए। हाईवे पर पीने के लिए पानी और खाने की भी व्यवस्था नहीं है। हाइवे पर हर साल बारिश में हालात बिगड़ते हैं लेकिन प्रशासन बारिश पूर्व इस समस्या को गंभीरता से नहीं लेता है। जिसका खमियाजा आम जनता को उठाना पड़ता है।