Indian Railways News => Topic started by railenquiry on Jul 27, 2012 - 06:19:07 AM


Title - रिजर्वेशन काउंटर पर हंगामा
Posted by : railenquiry on Jul 27, 2012 - 06:19:07 AM

धनबाद : लिंक फेल रहने से बुधवार को रेलवे की आरक्षण सेवा बुरी तरह प्रभावित हुई। कर्मचारियों को यात्रियों का गुस्सा झेलना पड़ा। लेट-लतीफी के कारण यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। यात्रियों ने बताया कि सुबह भी आरक्षण लेने आये थे, तो लिंक फेल था। शाम को कतार में काफी वक्त गुजर जाने के बाद एकाएक लिंक फेल होने की बात कही गई। सामान्य आरक्षण के साथ-साथ आज का आरक्षण काउंटर का भी दोपहर से ही लिंक फेल था। इस वजह से दर्जनों यात्रियों को वापस लौटना पड़ा।

^^^^^^^^
कंप्यूटर ऑन होते ही शुरू हुई परेशानी : बुधवार को सुबह से ही लिंक फेल होने की समस्या आ रही थी। सुबह आठ बजे कंप्यूटर ऑन होते ही रुक-रुककर लिंक फेल हो रहा था। बुकिंग क्लर्क एक टिकट बनाकर जैसे ही दूसरा आवेदन पकड़ता लिंक फेल हो जा रहा था।