Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Mar 12, 2018 - 16:27:35 PM


Title - रायगढ़ में दरभंगा एक्सप्रेस का होगा ठहराव
Posted by : RailEnquiry Admin on Mar 12, 2018 - 16:27:35 PM

सिकंदराबाद-दरभंगा द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का ठहराव रायगढ़ स्टेशन पर भी कर दिया गया है | रविवार से ये ट्रेन रायगढ़ पर रुक रही है | लम्बे समय से इस ठहराव की मांग हो रही थी | इस सुविधा को शुरू करने के लिए कार्यक्रम भी आयोजित किया गाय था | 

गाड़ी संख्या 07007  सिकंदराबाद- दरभंगा एक्सप्रेस बिलासपुर से पौने तीन बजे चलकर दोपहर बाद 04.23 बजे रायगढ़ पहुंचेगी | इस ट्रेन के झारसुगड़ा पहुँचने का समय शाम पौने छह बजे का है |

दूसरी तरफ से ये गाड़ी सुबह तड़के 3.11 बजे रायगढ़ आएगी, जबकि बिलासपुर पहुँचने का समय सुबह 5.25 है | दोनों तरफ से ये ट्रेन एक मिनट के लिए ही रायगढ़ में रुकेगी |

-HINDI-