Indian Railways News => Topic started by Mafia on Sep 04, 2012 - 15:00:31 PM


Title - राजेन्द्र नगर टर्मिनल से न्यू तिनसुकिया के लिए विशेष ट्रेन
Posted by : Mafia on Sep 04, 2012 - 15:00:31 PM

दुर्गा पूजा, दीपावली व छठ पूजा के अवसर पर गुवाहाटी से बिहार आने-जाने वाले यात्रियों की भीड़ लगी रहती है। हजारों की संख्या में यात्री पूजा में शामिल होने के लिए अपने घर आते हैं। ऐसे यात्रियों को ध्यान में रखते हुए दानापुर मंडल प्रबंधन राजेन्द्र नगर टर्मिनल से न्यू तिनसुकिया के लिए विशेष ट्रेन चलाने जा रही है। यह ट्रेन टर्मिनल से प्रत्येक शनिवार को तथा न्यू तिनसुकिया से प्रत्येक सोमवार को चलेगी। यह ट्रेन 6 अक्टूबर 2012 से 26 नवंबर 2012 तक कुल 8 ट्रिप लगाएगी।इस बाबत दानापुर मंडल के जन संपर्क अधिकारी आर.के.सिंह ने बताया कि 03282-03281 राजेन्द्र नगर टर्मिनल-न्यू तिनसुकिया विशेष ट्रेन 6 अक्टूबर से प्रत्येक शनिवार को 15.10 बजे टर्मिनल से खुलेगी और बख्तियारपुर, मोकामा, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, नौगछिया, कटिहार, किशनगंज होते हुए दूसरे दिन 20.10 बजे न्यू तिनसुकिया पहुंचेगी। वापसी में यह प्रत्येक सोमवार को 7.45 बजे खुलकर दूसरे दिन विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए 14.25 बजे राजेन्द्र नगर टर्मिनल पहुंचेगी। इस ट्रेन में 2 एसी का 1, 3 एसी का 3, स्लीपर के 11 एवं साधारण श्रेणी के 4 समेत कुल 21 डिब्बे होंगे।