Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Nov 18, 2016 - 17:20:36 PM


Title - राजधानी को पास देने के लिए दो घण्टे खड़ी रही पैसेंजर, छात्रों ने किया हंगामा
Posted by : RailEnquiry Admin on Nov 18, 2016 - 17:20:36 PM

गोला रोड रेलवे स्टेशन पर छात्रों का जमकर हंगामा हुआ जब गुरुवार को आद्रा बरकाकाना पैसेंजर ट्रेन को दो घण्टे स्टेशन पर बस राजधानी को पास देने के लिए रोके रखा गया|
पहले तो सवारी गाडी में बैठे यात्रियों को ये बात पता नहीं थी पर जब उन्हें ये पता चला की बस पास देने के लिए ट्रेन दो घण्टे से खड़ी है तब छात्र प्लेटफार्म उतर  आये और रेलवे की लचर व्यवथा के खिलाफ हंगामा किया|
आद्रा बरकाकाना पैसेंजर ट्रेन से गोला समेत बरलंगा, सोनडीमरा, डीमरा, हारुबेड़ा क्षेत्र के छात्र बड़ी संख्या में हर दिन सफर करते हैं| छात्रों का कहना है की रेलवे की इस व्यवस्था के कारण उनकी परीक्षाएं भी छूट गयी क्योंकि ट्रेन एक ही जगह दो घण्टे खड़ी रह गयी|
छात्रों का कहना है की ये पहली या दूसरी बार नहीं हुआ है, अक्सर ही पैसेंजर को कहीं भी घण्टों खड़ा कर दिया जाता है|