Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Feb 24, 2018 - 15:54:05 PM


Title - रांची रेलमंडल के अधीन हो मेसरा स्टेशन
Posted by : RailEnquiry Admin on Feb 24, 2018 - 15:54:05 PM


टीटीसिलवे नयी लाइन अंतर्गत नवनिर्मित स्टेशन मेसरा रेलवे स्टेशन को रांची रेलमंडल की अधीन किया जाई | इसे लेकर रांची के सांसद ने रेल मंत्री को पत्र लिखा है | सांसद ने कहा है कि रांची - हजारी बाग़ और कोडरमा रेल लाइन बिछाई जा रही है, जबकि इसका हेड क्वार्टर हाजीपुर जोन है और मंडल धनबाद रेलमंडल के अधीन है | क्षेत्र रांची लोकसभा और कांके विधानसभा के अंतर्गत पड़ रहा है | साथ ही दूरी भी धनबाद से बहुत है, इसलिए यात्रियों की सुविधा को देखते हुए मेसरा स्टेशन सहित रांची - हजारीबाग - कोडरमा लाइन को रांची रेलमंडल के अधीन किया जाए | उल्लेखनीय है कि टाटीसिलवे -- -बरकाकाना रेल परियोजना का कार्य चल रहा है | इस योजना के तहत 75 फीसदी का कार्य पूरा हो चुका है | टाटीसिलवे से लेकर बरकाकाना तक 65 किलोमीटर सिंगल लाइन बिछाई जा रही है | 30 किलोमीटर लाइन बिछाई जा चुकी है | इस लाइन के बिछाने से रांची से बरकाकाना की दूरी कम हो जाएगी और एक घंटे में रांची से बरकाकाना पहुंचा का सकेगा |

-HINDI-