Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jul 16, 2018 - 13:46:07 PM


Title - रसीदें काट स्लीपर में बैठाये जा रहे जनरल के यात्री
Posted by : RailEnquiry Admin on Jul 16, 2018 - 13:46:07 PM

रेलवे कि लापरवाही का खामियाजा स्लीपर के पैसेंजरों को भुगतना पड़ रहा है | कोटा पूरा करने के लिए रेलकर्मी स्टेशन पर ही जनरल पैसेंजरों कि एक्स्ट्रा फेयर टिकट बनाकर स्लीपर बोगियों में बिठा रहे हैं, जिससे स्लीपर क्लास भी साधारण श्रेणी जैसा हो गया है | पैसेंजरों ने रेलमंत्री से शिकायत कर रेलवे का इस तरफ ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया है | 
जनरल का टिकट लेने वाले पैसेंजर रेलकर्मियों से मिलकर एफटी बनवा लेते हैं जिसमे जनरल और स्लीपर डिब्बे में आने वाले अतिरिक्त रूपए के भेद के बराबर रूपया जमा करना होता है और फिर इन पैसेंजरों को स्लीपर डिब्बे में बैठने कि अनुमति मिल जाती है | पुष्पक से भोपाल जाने वाले पैसेंजरों को अक्सर टीटी ईएफटी बनाकर उसे स्लीपर में बैठने कि इजाजत दे देते हैं | पैसेंजरों ने रेल प्रशासन से इसकी शिकायत तो कि है पर अभी तक इसे अनसुना कर दिया गया है | 

-HINDI-