Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Sep 02, 2012 - 15:00:53 PM


Title - रविवार को सुबह खोल दिया जाएगा हबीबगंज रेल फाटक
Posted by : puneetmafia on Sep 02, 2012 - 15:00:53 PM

भोपाल। हबीबगंज का रेलवे फाटक मेंटेनेंस कार्य के लिए शनिवार सुबह से 24 घंटे के लिए बंद किया गया। इस कारण कई लोगों को लंबा चक्कर लगाकर होशंगाबाद रोड, साकेत नगर आदि क्षेत्रों में आवागमन करना पड़ा।

उधर, रेलवे कर्मी दिनभर जेसीबी सहित अन्य मशीनों से फाटक पर कार्य करते देखे गए। वहीं, रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी केके दुबे ने रविवार सुबह 8 बजे फाटक फिर से खोले जाने की जानकारी दी है।

जिन लोगों का सूचना नहीं थी, उन्हें इस दौरान परेशान होते देखा गया। भारी बारिश के दौरान रेलवे फाटक की केबल, सिग्नल सिस्टम बॉक्स आदि में पानी भर गया था। इस कारण कई घंटों तक रेलवे फाटक का हबीबगंज स्टेशन से संपर्क तक टूटा रहा था। इन्हीं सारी खराबियों को सुधारने के लिए मेंटेनेंस का कार्य रेलवे फाटक पर किया जा रहा है।