Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Mar 27, 2018 - 10:34:19 AM


Title - रविवार को छपरा - थावे रेलखंड पर ट्रेनों के परिचालन की मांग न पूरी होने पर आंदोलन
Posted by : RailEnquiry Admin on Mar 27, 2018 - 10:34:19 AM

कांग्रेस पार्टी बड़ा आंदोलन करने जा रही है | मांग है कि छपरा - थावे रेलखंड पर रविवार को भी ट्रेन का परिचालन रेलवे को किया जाना चाहिए | कोंग्रेसी कार्यकर्ताओं का कहना है कि रेल प्रशासन के खिलाफ वे मांग पूरी न होने पर बड़ा आंदोलन करेंगे |

कार्यकर्ताओं का कहना है कि छोटी लाइन पर पहले रविवार को ट्रेनों का आवागमन होता था जो अब बड़ी लाइन बन जाने के बाद, रविवार को अवकाश घोषित कर ट्रेनों का आवागमन बंद कर दिया गया है जिस कारण यात्रियों को ना चाहते हुए भी सड़क मार्ग से यात्रा करनी पड़ रही है जिस वजह से गरीब लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ा है |

-HINDI-