Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Jul 22, 2013 - 12:00:30 PM


Title - रतलाम ट्रेन का संचालन उदयपुर को
Posted by : puneetmafia on Jul 22, 2013 - 12:00:30 PM

तलाम-उदयपुर-रतलाम रेलगाड़ी का संचालन अब उदयपुर का स्टाफ करेगा।  शनिवार रात को नार्थ वेस्टर्न रेलवे एम्बलाईज यूनियन व उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ से सम्बद्ध कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन के बाद रेलवे प्रशासन ने यह आदेश किए।

रतलाम-चित्तौड़गढ़ रेलगाड़ी  विस्तार होने के बाद शनिवार रात ही पहली बार उदयपुर पहुंची थी। रेलकर्मियों द्वारा विरोध करने और उग्र आंदोलन की चेतावनी देने के बाद हरकत में आए रेलवे प्रशासन ने रविवार सुबह  नौ बजे रतलाम-उदयपुर 19327 व उदयपुर-रतलाम 19328 का संचालन उदयपुर मुख्यालय को देने के आदेश जारी कर दिए। इसकी जानकारी मिलते ही रेलकर्मियों में खुशी की लहर फैल गई। उल्लेखनीय है कि शनिवार रात एम्पलाइज यूनियन के एन.एल. विजय, सुनील सैनी, सर्वेश कुमार, अरविंद चौधरी, दिनेश शर्मा, बंशीलाल, निशीथ श्रीवास्तव, मजदूर संघ के दिनेश चांदना, संजय शर्मा, सैयद शहजाद, सज्जाद, किशनलाल, अर्जुन फतावत आदि ने प्रदर्शन किया।