Indian Railways News => Topic started by railgenie on Jun 26, 2013 - 07:30:04 AM


Title - रंग-बिरंगा होगा डोमेस्टिक एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन
Posted by : railgenie on Jun 26, 2013 - 07:30:04 AM

मेट्रो के तीसरे चरण में तैयार होने वाला डोमेस्टिक एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन रंग-बिरंगा होगा। इस स्टेशन के साथ-साथ यहां से इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट को जोड़ने वाली लाइन को भी काफी खूबसूरत बनाया जाएगा। अभी तक मेट्रो स्टेशन को सजाने संवारने के लिए पेंटिंग का इस्तेमाल किया जाता रहा है, लेकिन डोमेस्टिक एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन पर टेक्चर बेस्ड रंगीन पत्थर लगाए जाएंगे।
मेट्रो अधिकारी बताते हैं कि डोमेस्टिक एयरपोर्ट स्टेशन पर ग्रेनाइट पत्थर, स्टेनलेस स्टील, कलरफुल पैटर्न और स्क्रीन प्रिटेंड ग्लास पैनल, विशेष प्रकार की लाइट आदि लगाई जाएंगी। मालूम हो कि अभी मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन आइजीआइ एयरपोर्ट तक जाती है। इस लाइन से डोमेस्टिक एयरपोर्ट का कोई वास्ता नहीं है। इस कारण तीसरे चरण में डीएमआरसी ने जनकपुरी वेस्ट से बॉटिनिकल गार्डन तक जाने वाली मेट्रो लाइन को डोमेस्टिक एयरपोर्ट से जोड़ने का फैसला लिया था। यह मेट्रो स्टेशनआइजीआइ एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन से भी जुड़ा और भूमिगत होगा।