Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Oct 02, 2013 - 19:58:58 PM


Title - यूपी में होगा दुनिया का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म
Posted by : riteshexpert on Oct 02, 2013 - 19:58:58 PM

गोरखपुर. यूपी की अखिलेश सरकार हाल में हुए मुजफ्फरनगर दंगों को लेकर भले ही इन दिनों बदनामी झेल रही हो लेकिन बहुत जल्द इस राज्य का नाम दुनिया भर में रोशन होने वाला है. जी हां, पूर्वी यूपी के गोरखपुर में दुनिया का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म बन रहा है जिसकी लंबाई 1355 मीटर होगी.

मौजूदा वक्त की बात की जाए तो अभी दुनिया का सबसे लंबा प्लेटफॉर्म पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में है जिसकी लंबाई 1072 मीटर है. सूत्रों के मुताबिक गोरखपुर में बन रहे प्‍लेटफार्म के तैयार हो जाने के बाद यहां 26 बोगियों वाले दो ट्रेनों को एक साथ खड़ा किया जा सकेगा.

ये प्‍लेटफॉर्म 7 अक्‍टूबर 2013 से चालू हो जाएगा. साथ ही स्‍टेशन प्रबंधक इस उपलब्धि को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकार्ड में दर्ज कराना चाहते हैं. गोरखपुर से रोजना तकरीबन 170 ट्रेनों का आवागमन होता है.