Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Mar 15, 2017 - 10:15:43 AM


Title - यूपी में भाजपा सरकार आने के बाद मिलेगा रेल परियोजनाओं को और बल
Posted by : RailEnquiry Admin on Mar 15, 2017 - 10:15:43 AM

सरकार बदलने के बाद रेल उत्तर प्रदेश में परियोजनाओं के और तेज होने की सम्भावना है| स्टेशन विकास और रेल रोड जैसी परियोजनाओं में खासकर तेजी आने की सम्भावना है| ऐसी रेल परियोजनाएं जिनमे राज्य सरकार की भी भूमिका होती है शीघ्र ही और गति पकड़ लेंगी| केंद्र सरकार ने 400 स्टेशनों के नवीनीकरण की योजना बनाई है जिनमे यूपी के स्टेशनों का विकास दूसरे चरण में होना है|
दूसरे चरण में 23 स्टेशनों का विकास होना है जिनमे हैं - हावड़ा, जम्मू तवी, रांची, फरीदाबाद, भोपाल, इंदौर, कानपुर सेंट्रल और इलाहाबाद शामिल हैं|
इन सभी स्टेशनों के लिए बोली की प्रक्रिया अप्रैल के बाद प्रारम्भ होगी और बिड अवार्ड होने के बाद तीन वर्ष में कार्य पूरे होने हैं| उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद अब कानपुर और इलाहाबाद स्टेशनों के लिए बड़े डेवेलोपेरो के साथ ज्यादा आकर्षक बोलीयां आने की सम्भावना है| आदर्श स्टेशनों की संख्या में अब उत्तर प्रदेश में ज्यादा तेजी आने सम्भावना को और बल मिल गया है|
-HINDI-