Indian Railways News => Topic started by railenquiry on Sep 05, 2012 - 00:00:18 AM


Title - यूडीपी द्वारा अर्जित कार्बन क्रेडिट
Posted by : railenquiry on Sep 05, 2012 - 00:00:18 AM

शहरी विकास राज्‍य मंत्री श्री सौगत राय ने आज लोकसभा में एक प्रश्‍न के लिखित उत्‍तर में बताया कि दिल्‍ली मैट्रो रेल कारपोरेशन (डीएमआरसी) निम्‍नलिखित दो परियोजनाओं से कार्बन क्रेडिट्स अर्जित कर रहा है। अर्थात :
• मैट्रो प्रणाली में लो ग्रीन हाउस गैसों (सीएचजी) को उत्‍सर्जित करने वाले रोलिंग स्‍टॉक की अवस्‍थापना- इस स्‍वच्‍छ विकास तंत्र (सीडीएम) परियोजना में जब ट्रेनों में रीजेनरेटिव ब्रेक लगाए जाते हैं, विद्युत उत्‍पादित होती है और उस लाइन में अन्‍य ट्रेनों द्वारा इसका उपयोग किया जाता है। इससे विद्युत संरक्षण में मदद मिलती है तथा इस प्रकार ग्रीन हाउस गैस उत्‍सर्जन में कमी आती है।
• मैट्रो दिल्‍ली, भारत-इस सीडीएस परियोजना में यात्रियों द्वारा कारों, बसों और टैक्सियों के स्‍थान पर मैट्रो में यात्रा करने से प्रति यात्री किलोमीटर ग्रीन हाउस गैस के उत्‍सर्जन में कमी लाने में मदद मिलती है।
चेन्‍नई मैट्रो रेल कारपोरेशन (सीएमआरएल) रोलिंग स्‍टॉक में रीजेनरेटिव ब्रेकिंग, भूमिगत स्‍टेशनों से प्‍लेटफार्म स्‍क्रीन दरवाजों (पीएसडी) और मॉडल शिफ्ट क्रेडिट्स (परिवहन के अन्‍य साधनों में मैट्रो रेलवे) में कार्बन क्रेडिट प्राप्‍त करने की संभावनाओं का पता लगा रहा है।