Indian Railways News => Topic started by railgenie on Sep 03, 2012 - 06:01:38 AM


Title - यात्री सुविधाओं को बढ़ाया जाना आवश्यक 9626141
Posted by : railgenie on Sep 03, 2012 - 06:01:38 AM

जलालपुर (जौनपुर): रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य इंदु प्रकाश सिंह ने गत 30 अगस्त को लखनऊ में संपन्न हुई उत्तर रेलवे मंडल की बैठक में यात्री सुविधाओं को बढ़ाने समेत अन्य कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव दिया।

श्री सिंह ने जौनपुर जंक्शन, जफराबाद, जलालगंज, सिटी स्टेशनों पर यात्रियों के लिए पेयजल, साफ-सफाई तथा शौचालयों में जलापूर्ति आदि व्यवस्था अच्छे ढंग से कराए जाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि जलालगंज रेलवे स्टेशन पर 50 डाउन अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव बंद होने से यात्रियों को अत्यधिक कठिनाई झेलनी पड़ रही है।