Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jan 31, 2017 - 09:24:13 AM


Title - यात्री सुविधा के लिए लगेंगी मल्टीपल आटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन
Posted by : RailEnquiry Admin on Jan 31, 2017 - 09:24:13 AM

अनारक्षित टिकट के लिए अभी तक लंबी लाइन लगानी पड़ती थी| रेलवे अब यात्रियों कि सुविधा के लिए मल्टीपल आटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन लगाने जा रहा है| अनारक्षित टिकट के लिए अब लाइन में लगने कि बजाय यात्री स्मार्ट कार्ड, नोट अथवा सिक्कों से भी टिकट मशीन द्वारा ले सकते हैं| रेल प्रशाषन ने इसके लिए प्रपोजल तैयार कर रेलवे बोर्ड को भेज दिया है|
आटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन मार्च तक स्टेशनों पर लगा दी जाएगी| वर्तमान समय में आटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीनें आप स्मार्ट कार्ड द्वारा ही प्रयोग कर सकते हैं जिसे पहले रिचार्ज करना पड़ता है और प्रयोग में लाने के लिए स्वाइप करना पड़ता है| ज्यादातर यात्रियों को इसमें असुविधा महसूस होती है और बहुत से यात्री तो इसे चलाना भी नहीं जानते हैं जिस कारण वे टिकट काउंटर पे लाइन में लगकर ही टिकट लेते हैं|
मल्टीपल एटीवीएम मशीन में यात्री तीन तरीके से टिकट ले सकते हैं। यात्री चाहें तो सिक्का, नोट व स्मार्ट कार्ड से टिकट ले सकेंगे। 
पहले चरण में जोन के 9 बड़े स्टेशन यह सुविधा मिलेगी और बाद में अन्य स्टेशनों में इसकी शुरुआत की जाएगी। इसमें नागपुर डिविजन के राजनांदगांव और गोंदिया स्टेशन भी शामिल है। सॉफ्टवेयर स्टॉल कर स्टेशनों में शिफ्ट किया जाएगा जिसे कोई भी व्यक्ति उपयोग कर सकता है। -HINDI-