Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Mar 23, 2018 - 16:27:36 PM


Title - यात्री का पैर कटा, ट्वीट कर ट्रेन रुकवाई गयी, भेजा गया बिलासपुर
Posted by : RailEnquiry Admin on Mar 23, 2018 - 16:27:36 PM

बुधवार रात 9.15 बजे करगीरोड रेलवे स्टेशन पर रात 9.15 बजे एक यात्री बिलासपुर- भोपाल पैसेंजर की चपेट में आने से घायल हो गया | यात्री का पैर पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया था और कट गया था | सूचना तुरंत स्टेशन मास्टर को देने के साथ साथ एम्बुलेंस को भी बुला लिया गया था परन्तु किसी कारण वश एम्बुलेंस नही आ पायी | 


उधर रेलमंत्री, डीआरएम, आईजी व एसपी को ट्वीट कर स्थिति की सूचना देकर अवगत कराया गया और फिर घायल को भुज-शालीमार एक्सप्रेस को रोककर ब्रेकयान डिब्बे में चढ़ाया गया और बिलासपुर लाया गया जहाँ उसे सिम्स में भर्ती कराया गया है |


18236 बिलासपुर- भोपाल पैसेंजर बुधवार को आगे बढ़ रही थी कि जब ये गाड़ी  करगीरोड रेलवे स्टेशन पहुंची तो अचानक यात्रियों में हलचल मच गयी | बाद में पता चला कि पच्चीस वर्षीय युवक ट्रेन की चपेट में आ गया है | युवक कैसे ट्रेन की चपेट में आया ये साफ़ नहीं हो सका है |

-HINDI-