Indian Railways News => Topic started by Mafia on Jun 29, 2013 - 09:30:04 AM


Title - यात्रियों के लिए पूर्वोत्तर रेलवे का दस विशेष ट्रेनों का तोहफा
Posted by : Mafia on Jun 29, 2013 - 09:30:04 AM

पूर्वोत्तर रेलवे एक जुलाई से दस विशेष ट्रेनों का तोहफा देने जा रहा है। इनमें एक ट्रेन बरेली से होकर जाएंगी। इसमें एक पैसेंजर ट्रेन बरेली और लालकुंआ के बीच चलेगी। जो सिटी स्टेशन बरेली से दोपहर दो बजे लालकुंआ के लिए रवाना होगी और वहां से सुबह नौ बजे बरेली के लिए निकलेगी। इसके शुरू होने की तिथि बाद में जारी की जाएगी।

एक जुलाई से विशेष गाड़ियों में छपरा-दिल्ली साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक शनिवार छपरा से सुबह 11:15 बजे चलेगी। यह ट्रेन बलिया, गाजीपुर, लखनऊ, हरदोई, शाहजहांपुर होते हुए चंदौसी के रास्ते दिल्ली जाएगी। वापसी में यह ट्रेन प्रत्येक रविवार दोपहर 1:50 बजे दिल्ली से चलेगी। एक मात्र बरेली से निकलने वाली गाड़ी बांद्रा टर्मिनल-रामनगर साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक गुरुवार सुबह 5:10 बजे बांद्रा से रवाना होगी। वापसी में गाड़ी संख्या रामनगर से प्रत्येक शनिवार सुबह 6:20 बजे चलेगी।

इसी प्रकार छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस दैनिक छपरा से शाम 3:40 बजे चलेगी। वापसी में यह गाड़ी दुर्ग से रात 11:15 बजे रवाना होगी। मऊ-आनंद विहार एक्सप्रेस प्रत्येक गुरुवार व रविवार मऊ से शाम 6:10 बजे चलेगी, वापसी में यह ट्रेन आनंदविहार से प्रत्येक सोमवार व शुक्रवार रात 11:55 बजे चलेगी। अमृतसर-लालकुआं एक्सप्रेस सप्ताह में केवल बुधवार अमृतसर से सुबह 5:55 बजे चलेगी। वापसी में यह बुधवार रात 11:15 बजे लालकुआं से चलेगी।

जयपुर-लखनऊ-19715 एक्सप्रेस सप्ताह में प्रत्येक मंगलवार रात 9:45 बजे, शुक्रवार तड़के 2:50 और रविवार तड़के 4:40 बजे से चलेगी। वापसी में गाड़ी संख्या-19716 सोमवार रात 1:45 बजे, बुधवार रात 8:20 बजे और शनिवार शाम 6:20 बजे चलेगी। कानपुर सेंट्रल-आनंद विहार एक्सप्रेस सप्ताह में प्रत्येक रविवार कानपुर से सुबह 7:10 बजे आनंद विहार के लिए रवाना होगी। वापसी में यह ट्रेन आनंद विहार से प्रत्येक रविवार शाम 7:50 बजे चलेगी। कामाख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस कामाख्या से प्रत्येक गुरुवार सुबह 6.10 बजे निकलेगी और आनंद विहार से वापस रात 11.45 बजे होगी।