Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Mar 23, 2018 - 16:46:51 PM


Title - यहाँ लाल सिग्नल पर दौड़ाई जा रहीं ट्रेनें
Posted by : RailEnquiry Admin on Mar 23, 2018 - 16:46:51 PM

सरकार रेल हादसों को रोकने के लिए अत्याधुनिक तकनीकें अपना रही है | विडंबना ये है कि अभी भी बांका - देवघर रेल खंड पर डीएमयू ट्रेन लाल सिग्नल पर ही दौड़ती है | डेढ़ वर्ष पूर्व इस रेलखंड पर परिचालन शुरू हुआ था और इसके बाद से ही यहाँ के सभी डिजिटल सिग्नल खराब हो गए |


अभी बांका जंक्शन के रेल अधिकारी पेपर लाइन क्लियर पर ट्रेनों को पास करा रहे हैं | बांका से अंडाल तक डीएमयू जाती है | रेल हादसों पर रोक लगाने के लिए बांका रेलवे स्टेशन पर यूनिवर्सल फ़ैल सेफ ब्लॉक इंटर फ़ैल मशीन लगाई गयी है | लेकिन इसे छलने वाली बीएपीएस मशीन भी खराब है | जिस वजह से बांका - देवघर के सभी डिजिटल सिग्नल खराब हैं | 

-HINDI-