Indian Railways News => Topic started by sushil on Jun 20, 2013 - 09:00:57 AM


Title - यमुना में उफान के बाद 50 से अधिक ट्रेनों की आवाजाही पर असर
Posted by : sushil on Jun 20, 2013 - 09:00:57 AM

यमुना नदी में जल स्तर बढ़ने के कारण उत्तर रेलवे ने बुधवार से पुराने पुल पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी है.
इससे 50 से अधिक ट्रेनों की सेवाएं प्रभावित हुईं है.
उत्तर रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दिल्ली और शाहदरा के बीच यमुना पुल पर ट्रेनों की आवाजाही बुधवार दोपहर 12 बजे से अगले नोटिस तक स्थगित कर दी गयी है. हालांकि ईएमयू लोकल ट्रेनों को तय समयानुसार जाने दिया जा रहा है. शामली पैसेंजर ट्रेन और सहारनपुर-फर्रखनगर एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है वहीं 15 ट्रेनों की सेवाएं कुछ समय के लिए रोक दी गयी हैं.
यमुना में पानी का स्तर खतरे के निशान के ऊपर पहुंचने के बाद उत्तर रेलवे ने कालका मेल, टाटा-अमृतसर-जम्मूतवी एक्सप्रेस और हरिद्वार-अजमेर एक्सप्रेस आदि समेत करीब 38 ट्रेनों के मार्ग बदल दिये हैं.