Indian Railways News => Topic started by railgenie on Sep 14, 2013 - 23:56:33 PM


Title - मेले के दौरान चलेगी गया-जबलपुर स्पेशल ट्रेन: छाबड़ा
Posted by : railgenie on Sep 14, 2013 - 23:56:33 PM

आसन्न पितृपक्ष मेला के दौरान रेलयात्रियों की भीड़ को देखते हुए गया से जबलपुर व जबलपुर से गया स्पेशल ट्रेन चलेगी। यह बात शुक्रवार को पूर्व मध्य रेल के मुख्य वाणिज्य प्रबंधक दीपक छाबड़ा गया जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर नवनिर्मित 'एक्सप्रेस इन फूड प्लाजा' के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से कहा।
श्री छाबड़ा ने कहा कि मेला स्पेशल गया-जबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन गया से 22 एवं 29 सितंबर को शाम पांच बजे खुलेगी। उन्होंने कहा कि शहर के दस वैसे स्थानों पर जेटीबीएस टिकट काउंटर सुविधा अगले सप्ताह शुरू कर दी जाएगी। जहां से पिंडदान करने को ट्रेन से आने व जाने वाले यात्रियों को सहूलियत हो। इसके अलावा गया जंक्शन के सभी रिजर्वेशन व टिकट काउंटर चालू रहेंगे। मेला क्षेत्र में एक अलग से टिकट बुकिंग काउंटर खोला जाएगा। हर चार घंटे पर एसएमएस के जरिए ट्रेनों के आगमन व प्रस्थान की अद्यतन जानकारी दी जाएगी। सीसीएम श्री छाबड़ा के साथ रहे मुगलसराय रेल मंडल प्रबंधक अनूप कुमार ने कहा कि गया से कुछ और मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति आदेश प्राप्त होते ही इस संबंध में सूचना लोगों तक जल्द पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से आरक्षण व टिकट बुकिंग काउंटर के पास गुप्त कैमरा लगाया गया है। कुछ और जगहों पर कैमरे लगाए जाएंगे। ध्वनि विस्तारक यंत्र बाहरी परिसर में भी लगे रहेंगे। ताकि यात्रियों को ट्रेन के आगमन-प्रस्थान से लेकर प्रदत्त की जा रही रेलवे की ओर से सुविधा के बारे में प्रचार प्रसार किया जाएगा। फूड प्लाजा के उद्घाटन के मौके पर एक्सप्रेस फूड के मालिक बंधु शिवाकांत पांडेय तथा विष्णुकांत पांडेय, आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक अनवर करीम, डीआरएम अनूप कुमार, सीनियर डीसीएम आशीष झा, सीएसजी लाल बाबू, सीबीएस शब्बीर खां, फूड प्लाजा के स्थानीय प्रबंधक कुलदीप भदौरिया आदि उपस्थित थे।
ब्रेकवान में साइकिल देख भड़के सीसीएम
गया: जिस वक्त सीसीएम दीपक छाबड़ा गया जंक्शन पर थे। इसी बीच डिहरी-पटना वाया गया इंटरसीटी एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर 8 पर खड़ी थी। इस ट्रेन के फ्रंट एसएलआर बोगी में एक साइकिल रखा सीसीएम ने देख लिया। और भड़क उठे। इस कुव्यवस्था से खिन्न सीसीएम वहीं पर मौजूद रहे आन ड्यूटी चेकिंग ब्रांच के बीआईसी की उन्होंने जमकर क्लास ली। चेतावनी भरे लहजे में कहा दुबारा इस तरह की गलती नहीं होनी चाहिए।