Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Jul 28, 2013 - 16:00:07 PM


Title - मेट्रो से चार जेबतराश दबोचे गए 10600256
Posted by : puneetmafia on Jul 28, 2013 - 16:00:07 PM

दिल्ली मेट्रो थाना पुलिस ने चलती मेट्रो और भीड़ वाली जगहों पर लोगों की जेब काटने वाले चार जेबतराशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में रोहिणी निवासी एक महिला भी शामिल है।
जेबतराशों के नाम बबीता, मोती ठाकुर, रवि और वसीम है। अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रविन्द्र यादव के मुताबिक, मेट्रो में स्पेशल चेकिंग के दौरान पुलिस ने कालकाजी मंदिर मेट्रो स्टेशन से बबीता को चोरी के पर्स के साथ गिरफ्तार किया।
वहीं मोती ठाकुर को राजीव चौक से मोबाइल चुराते रंगे हाथों दबोचा गया। जबकि रवि और वसीम को जेबतराशी मामले में मेट्रो के भीतर से दबोच लिया गया। रवि के खिलाफ पहले से छह मामले दर्ज हैं।