Indian Railways News => Topic started by messanger on Sep 05, 2012 - 20:00:10 PM


Title - मेट्रो रेल परियोजनाओं के लिए सहायता
Posted by : messanger on Sep 05, 2012 - 20:00:10 PM

शहरी विकास मंत्री श्री कमलनाथ ने राज्‍य सभा में आज एक प्रश्‍न के लिखित उत्‍तर में बताया कि केंद्र सरकार मेट्रो रेल परियोजनाओं के लिए केंद्रीय सहायता उपलब्‍ध कराने पर विचार कर रही है। इसके लिए वर्ष 2012-13 के बजट में 5897.57 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा गया है। वित्‍त मंत्रालय की वीजीएफ स्‍कीम के अंतर्गत आरंभ की गई मेट्रो रेल परियोजनाओं के लिए व्‍यवहार्यता निधिकरण (वीजीएफ) वित्‍त मंत्रालय के बजट में दर्शाया गया है, जिसके लिए बजट में परियोजना आधारित नियतन का उल्‍लेख नहीं किया गया है।