Indian Railways News => Topic started by RailXpert on Sep 15, 2013 - 03:56:06 AM


Title - मेट्रो ने जारी किया नया हेल्पलाइन नंबर
Posted by : RailXpert on Sep 15, 2013 - 03:56:06 AM

दिल्ली व राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मेट्रो परिचालन से जुड़ी किसी भी तरह की शिकायत एवं सुझाव के लिए दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने नया हेल्पलाइन नंबर 30802030 जारी किया है। अब तक इस नंबर का इस्तेमाल केवल एयरपोर्ट मेट्रो यात्रियों के लिए किया जाता था। डीएमआरसी ने 15 सितंबर से यह नंबर सभी मेट्रो यात्रियों के लिए खोल दिए जाने का फैसला किया है। मेट्रो परिचालन से जुड़ी किसी भी जानकारी, शिकायत या सुझाव की लेन-देन के लिए यात्री इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। इससे पहले एयरपोर्ट मेट्रो के अलावा बाकी रुट के यात्रियों के लिए अलग से हेल्प लाइन नंबर 155370 था। इस पर डीएमआरसी को प्रतिदिन पांच सौ से छह सौ फोन कॉल्स प्राप्त होती थी।