| Indian Railways News => | Topic started by TrustMe on Aug 01, 2013 - 06:00:23 AM |
Title - मेट्रो का कंसलटेंट बनने की दौड़ में सबसे आगे राइट्स, 55 देशों का अनुभव आएगा काम Lucknow | अंतिम अपडेPosted by : TrustMe on Aug 01, 2013 - 06:00:23 AM |
|
|
लखनऊ। मेट्रो रेल निर्माण कार्य में मदद करने वाली संस्था की तेजी से तलाश शुरू कर दी गई है। फिलहाल इसके लिए अर्ध सरकारी कंपनी रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस (राइट्स) सबसे आगे चल रही है और उसे ही काम सौंपे जाने की तैयारी है। कंपनी दुनिया के 55 से अधिक देशों की महत्वपूर्ण परियोजनाओं में मदद कर चुकी है और भारतीय रेलवे के अंतर्गत काम कर रही है। लखनऊ मेट्रो के लिए बनाई गई हाईपावर कमेटी के समक्ष इस कंपनी को अंतरिम कंसल्टेंट बनाए जाने को लेकर विचार किया गया है। बहुत जल्द ही कंपनी के फाइनल किए जाने की उम्मीद की जा रही है। |