| Indian Railways News => | Topic started by irmafia on Jun 27, 2013 - 18:30:38 PM |
Title - मूलभूत सुविधा, रैक नहीं होने से अटकी है ओखा वाली ट्रेनPosted by : irmafia on Jun 27, 2013 - 18:30:38 PM |
|
|
नाथद्वारा स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं और रैक की व्यवस्था नहीं होने से ओखा वाली ट्रेन नहीं चल पा रही है। पूर्व रेल मंत्री व कांग्रेस के मौजूदा राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सी.पी. जोशी व केंद्रीय शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास का प्रयास है कि ओखा तक शीघ्र ट्रेन चलाकर नाथद्वारा आने वाले गुजराती वैष्णवों को सुविधा दी जाए। इस साप्ताहिक ट्रेन की घोषणा रेल बजट में की गई थी। |