Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jul 12, 2017 - 10:11:02 AM


Title - मुग़लसराय स्टेशन पर हुई सघन चेकिंग
Posted by : RailEnquiry Admin on Jul 12, 2017 - 10:11:02 AM

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है और रेलवे पुलिस के साथ स्थानीय पुलिस भी सघन चेकिंग अभियान में जुटी हुई है | संदिग्ध स्थानों और रेलवे स्टेशन पर विशेष रूप से चेकिंग की गयी और जीआरपी के साथ मिलकर पूरा यात्री हाल भी खाली करा दिया गया | अचानक हाल खाली करा दिए जाने के बाद यात्रियों में खलबली मच गयी |
वहीं आरपीएफ,जीआरपी और मुग़लसराय कोतवाली पुलिस ने स्टेशन पर देर रात तक सभी प्लेटफार्म पर चेकिंग की.यहीं नहीं दिल्ली की तरफ जाने वाली तमाम ट्रेनों और राजधानी एक्सप्रेस को भी रोककर चेक किया गया.

-HINDI-