Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Dec 23, 2017 - 12:53:27 PM


Title - मुरी स्टेशन पर बेवजह देर तक ट्रेन रोकने को लेकर यात्रियों की शिकायत
Posted by : RailEnquiry Admin on Dec 23, 2017 - 12:53:27 PM

मुरी से रांची आने जाने वाली ट्रेन यात्री ट्रेनों के विलम्ब से परेशान हैं | ट्रेन के विलम्ब होने से उन्हें अपने कार्य स्थल पर जाने व लौटने में देर हो रही है | मुरी के स्टेशन मैनेजर के पास यात्रियों ने अपना विरोध दर्ज करते हुए विलम्ब की शिकायत की| यात्री लिखित शिकायत दर्ज करवाना चाह रहे थे | स्टेशन मैनेजर ने ये कहते हुए लिखित शिकायत करने से रोक दिया कि सुधार हो जाएगा | 
दूसरे दिन शुक्रवार को जब यात्रियों ने देखि कि मुरी में जानबूझ कर रांची आने वाली ट्रेनों को घंटों विलम्ब कराया जा रहा है, तो उन्होंने इसका विरोध किया | इस सम्बन्ध ने मुरी के यात्री नजीर हुसैन ने बताया कि 11 जून 2017 के बाद कई ट्रेनों को बंद करने के उपरांत दोबारा समय परिवर्तन कर चलाया जा रहा है | कभी भी मुरी ने वनांचल एक्सप्रेस, हटिया पैसेंजर सहित अन्य ट्रेन समय से मुरी से नहीं खुलती है और न ही रांची समय से पहुंचती है | 

-HINDI-