Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Oct 11, 2017 - 11:46:22 AM


Title - मुजफ्फरपुर स्टेशन पर एसी तत्काल टिकट न कटने से यात्रियों का हंगामा
Posted by : RailEnquiry Admin on Oct 11, 2017 - 11:46:22 AM

मुजफ्फरपुर स्टेशन पर रिजर्वेशन टिकट के लिए आये लोगों को मंगलवार को बैरंग लौटना पड़ा | लिंक फेल रहने के चलते तत्काल टिकट नहीं कट सका | सुबह नौ बजे ही लिंक फेल हो गया और दो घंटे इंतजार में बीता | इससे नाराज लोगों ने जंक्शन पर हंगामा किया | टिकट कर्मियों से खूब नोकझोंक हुई | सुबह आठ बजे आरक्षण काउंटर खुला एडवांस व अन्य टिकट की बिक्री हुई फिर अचानक सुबह नौ बजे लिंक फेल हो गया जिसके बाद आरक्षित टिकटें कटनी बंद हो गयीं | अधिकारियों को सूचना मिलने तक तत्काल टिकट लेने वाले लाइन में लग चुके थे | सुबह दस बजे तत्काल टिकट के लिए समय होने के चलते काउंटर पर मारामारी की नौबत आ गयी | इसी आपाधापी में एसी में तत्काल टिकट का समय बीत गया और इंतजार कर रहे लोग हाथ मलते रह गए | 
स्लीपर के तत्काल रिजर्वेशन से पहले लिंक आ गया जिसके बाद ग्यारह बजे स्लीपर का तत्काल टिकट यात्रियों को मिल सका |

-HINDI-