Indian Railways News => Topic started by railgenie on Jul 29, 2012 - 15:02:17 PM


Title - मुख्यमंत्री ने दो ट्रेनों को दिखायी हरी झंडी
Posted by : railgenie on Jul 29, 2012 - 15:02:17 PM

रेलमंत्री के रूप में उन्होंने राज्य में जिन रेल परियोजनाओं की घोषणा की, उसका लाभ साधारण जनता को मिलने लगा है.राज्य में 16 नये रेल कारखाना की स्थापना की गयी है. लाखों की संख्या में रोजगार सृजित हुआ है. उन्होंने कहा कि बर्दवान से बलगोना तक ब्रॉड गेज रेल लाइन का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है.जमीन अधिग्रहण का विवाद मिटते ही कटवा तक रेल लाइन ब्रॉड गेज हो जायेगी. पानागढ़ में राष्ट्रीय सड़क मार्ग के मुद्दे पर वे प्रधानमंत्री से बात करेंगी. राज्य की सभी हाइवे सड़कों की अवस्था बदतर है.- उद्घाटन, शिलान्यास और घोषणाएं
* आसनसोल चेन्नई सप्ताहिक एक्सप्रेस को हरी झंडी
* बर्दवान से बलगोना तक इएमयू ट्रेन को हरी झंडी
* टू लेन ओवरब्रीज के बदले फोर लेन ब्रीज का शिलान्यास
* पूर्व केंद्रीय मंत्री जगजीवन राम के नाम पर चार छात्रवास का शिलान्यास
* 562 जटिल रोग से ग्रस्त छात्र-छात्राओं के इलाज का खर्च वहन
* आमरीकांड के तीन पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता की घोषणा
* जल्द 10 पेयजल परियोजनाएं शुरू होगीं
* बीएमसीएच में 20 शिशु विभाग भवन, रेडियो थेरेपी का विस्तार
* नर्सिग भवन व डेंटल कॉलेज, किसान क्रेडिट कार्ड
* बीजभूमि बीज गृह में जमीन के पट्टे वितरण, स्कॉलरशिप का एलान
* 370 प्राथमिक विद्यालय का जल्द निर्माण
* सैकड़ों शिक्षकों की नियुक्ति, स्कूल बढ़े
* 21 माध्यमिक का उच्च माध्यमिक में प्रोन्नत
* 47 नये उच्चमाध्यमिक विद्यालय
* जिले में विभिन्न सड़कों की मरम्मत, विस्तारीकरण
* नया एम्प्लायमेंट बैंक, बर्दवान में मेडिकल हब