| मुख्य संरक्षा आयुक्त का निरीक्षण . अधिकारियों व स्टेशन मास्टर को फटकार लगाई, जब काम पूरा नहीं था तो by nikhilndls on 17 September, 2013 - 06:00 PM | ||
|---|---|---|
nikhilndls | मुख्य संरक्षा आयुक्त का निरीक्षण . अधिकारियों व स्टेशन मास्टर को फटकार लगाई, जब काम पूरा नहीं था तो on 17 September, 2013 - 06:00 PM | |
कानपुर, एक प्रतिनिधि : सेंट्रल स्टेशन से झांसी तक किए गए रेलवे ट्रैक विद्युतीकरण का निरीक्षण करने आए मुख्य संरक्षा आयुक्त पीके वाजपेयी की क्लास में कई अधिकारी व स्टेशन मास्टर फेल हो गए। इससे दो अक्टूबर से बिजली से ट्रेन दौड़ाने की योजना पर ग्रहण लग गया है। 1सोमवार को मुख्य संरक्षा आयुक्त ने सुबह 10.15 बजे सेंट्रल स्टेशन से ट्रैक का निरीक्षण शुरू किया। भीमसेन पहुंचने पर मुख्य संरक्षा आयुक्त ने स्टेशन मास्टर से इलेक्टिक ब्रायन के बारे में पूछा, तो वह बोले, सर कल ही सरकुलर मिला है, अभी ठीक से पढ़ा नहीं है। इस पर मुख्य संरक्षा आयुक्त ने उन्हें फटकार लगाई। लालपुर में बनाए गए बिजलीघर से मुख्य संरक्षा आयुक्त संतुष्ट दिखे। दोपहर तीन बजे पुखरायां पहुंचने पर जब एक अधिकारी ने उनसे निर्माणाधीन टावर वैगन और डिपो देखने को कहा तो मुख्य संरक्षा आयुक्त बरस पड़े कि जब काम अधूरा है तो क्यों बुलाया? इसी दौरान चीफ आपरेटिंग मैनेजर यूके सिंह से भी नाराज होकर पूछा कि टावर वैगन भवन तक रेलवे लाइन कब तक बिछाओगे। पुखरायां स्टेशन मास्टर देवेंद्र सिंह से पूछा, यदि कोई व्यक्ति ट्रेन की छत पर चढ़ जाये तो क्या करोगे। स्टेशन मास्टर बोले, कंट्रोल को सूचना देकर पहले इलेक्टिक सप्लाई बंद कराएंगे। इससे पहले पूछताछ बढ़ती एक अधिकारी ने मामला संभाला और बताया कि ये बात नियमावली में दर्ज है।भोगनीपुर संवाददाता के अनुसार मुख्य संरक्षा आयुक्त ने पुखरायां स्टेशन के सिग्नल पैनल व ब्लाक इंस्टूमेंट मशीनों को देखा, फिर उरई होते झांसी निकल गए। 1सिग्नल फेल, रुकी विशेष ट्रेन 1 मुख्य संरक्षा आयुक्त जब पुखरायां में निरीक्षण कर रहे थे, उसी समय पुखरायां व चौरा स्टेशन के बीच सिग्नल फेल हो गया, जिससे उनकी ट्रेन 20 मिनट रोकनी पड़ी। निरीक्षण में रेल मंडल प्रबंधक झांसी नवीन चोपड़ा, मुख्य परियोजना प्रबंधक विद्युत मुश्ताक अहमद, वरिष्ठ मुख्य मंडल अभियंता राजेश कुमार, वरिष्ठ अभियंता सिगनल व दूरसंचार टीए अंसारी, वरिष्ठ मंडल परियोजना प्रबंधक आरके लटोरिया, मुख्य विद्युत अभियंता एके रावल थे। 1आज होगा हाईस्पीड ट्रायल 1मुख्य संरक्षा आयुक्त मंगलवार को उरई से गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन तक हाई स्पीड ट्रायलकरेंगे। इस दौरान वह एट व मोठ स्टेशन पर भी व्यवस्था देखेंगे। 1दो घंटे रोका ट्रेन संचालन1दिल्ली-हावड़ा रूट पर पनकी भाऊपुर के बीच ट्रैक में गिट्टी भराई के काम से सोमवार दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक अप लाइन पर ट्रेन संचालन रोका गया। इस दौरान भाऊपुर से सेंट्रल स्टेशन तक बिछायी गयी तीसरी लाइन काम आई।पुखरायां में विद्युतीकृत ट्रैक का निरीक्षण करते मुख्य संरक्षा आयुक्त। जागरणकानपुर, एक प्रतिनिधि: इसे लापरवाही की हद, नहीं तो और क्या कहेंगे कि रेलवे को फिटनेस देने वाले मुख्य संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) के कोच के साथ भी कर्मियों नेलापरवाही भरा रवैया दिखाया। विशेष ट्रेन में उनके कोच का हौज पाइप तार से बांधकर आगे के कोच में जोड़ दिया गया।1सेंट्रल स्टेशन से झांसी तक हुए ट्रैक विद्युतीकरण का निरीक्षण करने मुख्य संरक्षा आयुक्त प्रात: 10.15 बजे सेंट्रल से विशेष ट्रेन पर निकले। इस ट्रेन में उनका कोच सबसे पीछे लगा था। इसका हौज पाइप तार से बांधकर आगे के कोच में जोड़ा गया था। ट्रेन में गार्ड का कोच बीच में लगाया गया था। इसके चलते सेंट्रल स्टेशन के वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक मेवालाल ने ट्रेन चलाने को कहा लेकिन गार्ड ने कई मिनट तक चलने का संकेत ही नहीं दिया। इसे लेकर डिप्टी एसएस की गार्ड से झड़प भी हो गई। | ||