Indian Railways News => Topic started by RailXpert on Jun 19, 2013 - 00:30:04 AM


Title - मुंबई हार्बर लाइन की 22 लोकल रद्द
Posted by : RailXpert on Jun 19, 2013 - 00:30:04 AM

मुम्बई. भारी बरसात के बीच ओएचई टूट जाने के कारण मंगलवार को भी हार्बर लाइन की लोकल सेवाएं बाधित रही. प्राप्त जानकारी के दिन में 13.51 बजे चेंबूर और गोवंडी के बीच अप लाइन का ओवरहेड वायर टूट गया, जिसे कारण पनवेल से  सीएसटी की तरफ आ रही लोकल बीच रास्ते में अटक गई, जिसके कारण हार्बर लाइन की सेवाएं ठप पड़ गई. इसके अलावा बेलापुर और सीवुड में यात्रियों द्वारा किए जाने वाले आंदोलन के कारण लोलक सेवाएं तकरीबन 20 से 25 मिनट ठप रहीं.
  इस समस्या के कारण मध्य रेलवे को हार्बर लाइन की 22 लोकल सेवाएं रद्द करनी पड़ी. मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अतुल राणे के अनुसार 15.35 बजे तक ओएचई ठीक कर संबंधित खंड में यातायाय व्यवस्था बहाल  कर दी गई. इस दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हार्बर लाइन की तीन लोकल सेवाओं को जहां वाया ठाणे रूट से चलाया गया, वहीं. कुर्ला -सीएसटी के बीच भी तीन शटल सेवाएं चलाई गईं. इसके साथ ही  मानखुर्द -पनवेल (3) तथा पनवेल -वाशी के बीच (2)भी विशेष शटल सेवाएं चलाई गई.