Indian Railways News => Topic started by Mafia on Oct 13, 2012 - 18:00:44 PM


Title - मुंबई के यात्रियों के लिए राहत
Posted by : Mafia on Oct 13, 2012 - 18:00:44 PM

शहर प्रतिनिधि, गोरखपुर : दुर्गा पूजा पर्व पर मुंबई के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेल प्रशासन ने 19 से 26 अक्टूबर के बीच एक साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 7 टिप में चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन गोरखपुर से प्रत्येक रविवार को तथा लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रत्येक शुक्रवार को चलाई जाएगी।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह के अनुसार 01047 एलटीटी- गोरखपुर स्पेशल ट्रेन लोकमान्य तिलक तिलक से दिन के 1. 20 बजे से चलकर कल्याण, नासिक, इटारसी, मैहर, मिर्जापुर, वाराणसी, मऊ, भटनी, देवरिया होते हुए दूसरे दिन रात 9. 35 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार 01048 गोरखपुर- एलटीटी स्पेशल एक्सप्रेस गोरखपुर से सुबह 8. 25 बजे से चलकर देवरिया से 9. 23 बजे से, भटनी से 9. 46 बजे से होते हुए वाराणसी, मिर्जापुर, जबलपुर, भुसावल, कल्याण होते हुए दूसरे दिन शाम 5. 50 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। इसी गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 11, साधारण श्रेणी के 3 एसी थर्ड के 2 और एसी टू के 1 सहित कुल 19 कोच लगाए जाएंगे।