Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Apr 30, 2018 - 14:23:43 PM


Title - मीटरगेज ट्रेनें बंद होने से यात्रियों की बढ़ी दिक्कत
Posted by : RailEnquiry Admin on Apr 30, 2018 - 14:23:43 PM

कुशीनगर हादसे के बाद पीलीभीत से शाहजहांपुर में मीटर गेज ट्रेनों का संचालन शनिवार को अचानक बंद कर दिया गया | परिवहन निगम का संचालन भी इस रूट पर कम होने के कारण यात्रियों की दिक्क्तें बढ़ गयी हैं |
पूरनपुर, मैलानी और शाहजहांपुर रूट पर मीटर गेज ट्रेनों से प्रतिदिन आठ से दस हजार यात्री सफर करते हैं | दोनों ही रूट पर शाम छह बजे के बाद एक ट्रेन पूरनपुर व शाहजहांपुर के लिए चलती थी | लेकिन कुशीनगर हादसे के बाद पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय से मिले फरमान पर रेल प्रशासन ने शनिवार शाम से दोनों रूटों पर जाने वाली ट्रेनों के संचालन पर ब्रेक लगा दिया है | 
उधर मीटरगेज संचालन रुक जाने से यात्रियों को हो रही असुविधा के लिए अतिरिक्त बसों की भी कोई व्यवस्था नहीं की गयी है | मीटरगेज ट्रेनों का संचालन कब पुनः आरम्भ होगा इसकी कोई सूचना नहीं है |

-HINDI-