Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jan 15, 2018 - 15:43:49 PM


Title - मिथिला एक्सप्रेस पर पथराव, कई यात्री जख्मी
Posted by : RailEnquiry Admin on Jan 15, 2018 - 15:43:49 PM

नरकटियागंज रेल मार्ग स्थित मोतीपुर व मेहसी स्टेशन के बीच रविवार को हावड़ा से रक्सौल जाने वाली मिथिला एक्सप्रेस पर शरारती तत्वों ने पथराव कर दिया | इस दौरान स्लीपर बोगी संख्या एक से आठ के कई यात्री घायल हो गए | इसके साथ ही सभी बोगियों का शीशा चकनाचूर हो गया |
यात्रियों ने खिड़की बंद कर जान बचाई | घटना से अफरातफरी मच गयी | जानकारी के अनुसार नरकटियागंज रेल मार्ग के मोतीपुर स्टेशन पर ट्रेन आकर रुकी | बोगी संख्या दो में कुछ लोकल शरारती तत्व चढ़े | स्टेशन से ट्रेन खुलने के बाद सीट पर बैठने को यात्री से उलझ गए | दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गयी | इसके बाद चेन पुलिंग करके शरारती तत्व उतर गए | लोको पायलट ने चेन पुलिंग ठीक की और ट्रेन को आगे बढ़ाया जिस पर तत्वों ने पथराव शुरू कर दिया | चकिया स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने पर घायल यात्रियों का इलाज स्थानीय लोगों ने कराया | रेल पुलिस ने गार्ड से घटना की जानकारी लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है |

-HINDI-