Indian Railways News => Topic started by AllIsWell on Oct 10, 2012 - 12:00:21 PM


Title - मालगाड़ी के पहिये में आग, रेल अफसरों के होश उड़े 9738100
Posted by : AllIsWell on Oct 10, 2012 - 12:00:21 PM

तेल के टैंकर से लदी मालगाड़ी में सोमवार को एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बचा। हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन से गुजरी इस मालगाड़ी के पहिये में लगी आग पर डिप्टी एसएस की नजर पड़ गई। आनन-फानन ट्रेन को रोका गया। रेलवे कर्मचारियों ने पहिये में लगी आग को बुझाया। करीब पच्चीस मिनट बाद ट्रेन को दिल्ली की ओर रवाना किया गया।

सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे टूंडला से दिल्ली की ओर जाने वाली पूसा गुड्स मालगाड़ी जंक्शन स्टेशन से होकर गुजर रही थी। मालगाड़ी में तेल से भरे टैंकर लदे हुए थे। जब यह ट्रेन जंक्शन स्टेशन से गुजरी तभी डिप्टी एसएस आरके शर्मा की नजर एक बोगी के उस पहिये पर पड़ गई, जिसमें आग की लपटें निकल रहीं थी। ज्वलनशील पदार्थ से लदी मालगाड़ी में आग देख होश उड़ गए। एसएस ने तत्काल बॉकी टॉकी से मालगाड़ी के चालक से संपर्क साधा और ट्रेन को तत्काल रोकने को कहा। ट्रेन को तुरंत रोक दिया गया। रेलवे अधिकारियों के अलावा जीआरपी-आरपीएफ के जवान मालगाड़ी की ओर