Indian Railways News => Topic started by messanger on Sep 17, 2013 - 20:56:30 PM


Title - मालगाड़ी के कारण उल्टी दौड़ी चंबल एक्सप्रेस
Posted by : messanger on Sep 17, 2013 - 20:56:30 PM

मंगलवार, 17 सितंबर 2013
JhansiUpdated @ 5:38 IST
झांसी। सोमवार को निवाड़ी स्टेशन पर बनी दोनों रेल लाइनें ब्लाक होने के कारण इस सेक्शन पर दौड़ रही चंबल एक्सप्रेस को वापस बरुआसागर स्टेशन लाना पड़ा। बताया गया कि सोमवार की सुबह मथुरा से हावड़ा जाने वाली गाड़ी संख्या 12178 अप चंबल एक्सप्रेस बरुआसागर स्टेशन से जैसे ही आगे बढ़ी तो सूचना मिली कि निवाड़ी स्टेशन की मेन लाइन पर मालगाड़ी का इंजन फेल हो गया है। पहले से ही लूप लाइन पर खड़ी बांदा- झांसी पैसेंजर की वजह से दोनों ही लाइनें ब्लाक हो गईं हैं। बरुआसागर से तकरीबन एक किलोमीटर निवाड़ी की ओर बढ़ चुकी चंबल एक्सप्रेस को सिगनल डाउन कर रोका गया और वापस लौटाया गया। अचानक पीछे की ओर गाड़ी को जाता देख यात्री सकते में आ गए। किसी अप्रिय घटना की आशंका से उनमें भय व्याप्त हो गया। हालांकि, बाद में वस्तुस्थिति की जानकारी मिलने पर उन्होंने राहत की सांस ली। इसके बाद निवाड़ी स्टेशन से पैसेंजर को चलाकर बरुआसागर तक लाया गया। लाइन खाली होने पर चंबल एक्सप्रेस को गंतव्य तक बढ़ाया गया। इस कारण ट्रेन करीब एक घंटे विलंबित रही।