Indian Railways News => Topic started by greatindian on May 12, 2012 - 15:01:02 PM


Title - मारग्रेट अल्वा जयपुर पहुंची, आज लेंगी राज्यपाल पद की शपथ
Posted by : greatindian on May 12, 2012 - 15:01:02 PM

जयपुर. राजस्थान की नवनियुक्त राज्यपाल मारग्रेट अल्वा का शुक्रवार को सुबह यहां पहुंचने पर भावभीना स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने मंत्रिपरिषद के सहयोगियों के साथ रेलवे स्टेशन पर अल्वा का स्वागत किया।इस मौके पर अल्वा को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और उन्होंने परेड का निरीक्षण भी किया। अल्वा को शनिवार शाम 5:30 बजे हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अरुण मिश्रा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। मारग्रेट अल्वा शनिवार को हरिद्वार-अहमदाबाद ट्रेन से सुबह 4:10 बजे से यहां रेलवे स्टेशन पहुंची।ट्रेन में उनके लिए विशेष सैलून और परिजनों के एसी कोच लगाया गया था। यह सैलून स्टेशन पर ही रहा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के स्टेशन पर पहुंचने के बाद मारग्रेट अल्वा विशेष कोच से सुबह 7:56 बाहर निकलीं। इससे पहले प्रतिपक्ष की नेता वसुंधरा राजे स्टेशन पर पहुंच चुकी थीं।गहलोत ने अल्वा का सूत की माला देकर स्वागत किया और हालचाल पूछे। इसके बाद अल्वा ने वसुंधरा राजे से हाय हैलो की। मुख्यमंत्री गहलोत ने अल्वा का अपने साथी मंत्रियों से परिचय करवाया। अल्वा स्टेशन से ठीक 8:07 बजे राजभवन के लिए रवाना हो गईं