Indian Railways News => Topic started by eabhi200k on Jul 29, 2012 - 21:20:14 PM


Title - मांगें न मानी तो करेंगे रेल का चक्का जाम
Posted by : eabhi200k on Jul 29, 2012 - 21:20:14 PM

अमृतसर : रेल कर्मचारियों की लंबित मांगें नहीं मानी गई तो मजबूरन रेल कर्मियों को ही रेल का चक्का जाम करना पड़ेगा। वर्षों से लटकती मांगों को लेकर केन्द्र सरकार पता नहीं क्यों रेल कर्मियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। ऐसे में रेलवे मुख्यालाय (बड़ौदा हाउस) से अमृतसर आने वाले किसी भी अधिकारी का घेराव रेल कर्मी करेंगे। यह कहना है नार्दर्नं रेलवे मेंस यूनियन के पदाधिकारी ईश देवगन का। शनिवार को अपनी मांगों को लेकर सैकड़ों की गिनती में रेल कर्मचारियों ने रेल प्रशासन के खिलाफ जमकर रोष-प्रदर्शन किया। एनआरएमयू के इंजीनियरिंग ब्रांच के तरफ से इस धरना, प्रदर्शन व बैठक में हिस्सा लेने के लिए डिवीजनल प्रधान रमेश ठाकुर खास तौर पर पहुंचे। रेल कर्मियों को संबोधित करते हुए कामरेड जसमंगल सिंह ने कहा कि रेल प्रशासन मजदूर विरोधी नीतियों पर चल रहा है। बार-बार रेल कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन रेल प्रशासन चैन की बंसी बजा रहा है। रमेश ठाकुर ने कहा कि रेल कर्मचारियों को अपना हक लेने के लिए अब अगले संघर्ष के लिए तैयार रहना चाहिए। इस मौके पर कामरेड बलबीर सिंह, सतनाम सिंह, विवेक महाजन, विजय नंदा, दिलबाग सिंह, मंजीत सिंह व जयचंद ने भी रेल कर्मचारियों को संबोधित किया। इस दौरान भारी गिनती में रेल कर्मचारी मौजूद थे।