Indian Railways News => Topic started by railgenie on Sep 06, 2012 - 00:01:06 AM


Title - महिला कोच में सफर करने वाले पुरुषों पर गिरेगी गाज
Posted by : railgenie on Sep 06, 2012 - 00:01:06 AM

फरीदाबाद (भावना): दिल्ली से फरीदाबाद आने-जाने वाली एक्सप्रैस व लोकल ट्रेनों के महिला कोच में पुरुष यात्रियों की बढ़ती मनमानी को देखते हुए ही रेलवे सुरक्षा बल एक नई रणनीति को तैयार करने जा रहा है जिसके तहत इन यात्रियों पर शिकंजा कसा जाएगा। पिछले कुछ वर्षों की अपेक्षा महिला कोच में पुरुष यात्रियों का दबदबा बढ़ता ही जा रहा है जिसके कारण महिला यात्रियों की परेशानी का सामना करना पड़ता है।

कालेज और आफिसों में भेजी जाएगी शिकायत
महिला कोच में पुरुष यात्रियों का सफर करना, अभद्र व्यवहार करना और चेन स्नैचिंग जैसी वारदातों को भी अंजाम देना आम हो गया है। इसी को देखते हुए ही रेलवे सुरक्षा बल ने ये रणनीति बनाई है कि जो भी पुरुष यात्री महिला कोच में पकड़ा जाता है यदि वह छात्र है तो उसके स्कूल व कालेज में शिकायत पत्र भेजा जाएगा। वहीं कोई नौकरीपेशा पुरुष यात्री पकड़ा गया तो उसके आफिस में शिकायत पत्र भी भेजा जाएगा। ऐसे में महिला कोच में पकड़े गए पुरुष यात्रियों के लिए अब मुश्किलें बढ़ सकती हैं क्योंकि वे स्कूल, कालेज व आफिस में सस्पैंड भी हो सकते हैं।बढ़ रही है नियमों को तोडऩे वालों की संख्या 5 वर्षों के आंकड़ों की ओर रुख करें तो महिला कोच में पकड़े जाने वाले पुरुष यात्रियों की संख्या काफी बढ़ी है। इसी कारणवश ही रेलवे सुरक्षा बल ने नई रणनीति का सहारा लेने जा रहा है।